UP Weather Update: यूपी में आज होगी मूसलाधार बारिश... इन जिलों में जारी हुई चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली समेत कई जिलों में बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

UP Weather Update

यूपी तक

02 Feb 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 08:18 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज यानी 2 फरवरी को कुदरत के तीन अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. एक तरफ जहां बादलों की गर्जना और बिजली की कड़क के साथ बारिश का अनुमान है, वहीं दूसरी तरफ घना कोहरा सुबह-सुबह रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा. मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के कई हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चेतावनी दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

बारिश और बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की प्रबल संभावना है:

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.

तेज हवाओं का जोर (30-40 किमी/घंटा)

इन जिलों में बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है:

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके.

इन जिलों में है घने कोहरे का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में आज सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है:

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाके.

    follow whatsapp