Budget 2026: बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए ऐलानों के बाद शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट को लेकर विशेषज्ञों ने विस्तार से विश्लेषण किया है. चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज लांबा के अनुसार, यह बाजार की एक 'पैनिक सेलिंग' (घबराहट में की गई बिक्री) है, जो निवेशकों के लिए निवेश का एक अच्छा अवसर भी हो सकती है.
ADVERTISEMENT
यहां नीचे दी गई हमारी वीडियो रिपोर्ट में देखिए एक्सपर्ट मनोज लांबा की राय
शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह, STT में बढ़ोतरी
पैनिक सेलिंग: बाजार में निवेशकों से ज्यादा सट्टेबाज सक्रिय हैं,
जिन्होंने टैक्स बढ़ने की खबर सुनते ही मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार धड़ाम हो गया. कई महीनों से रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे सोना-चांदी के दाम बजट के बाद अचानक गिर गए हैं. कीमतों में गिरावट उन परिवारों के लिए एक बड़ा मौका है जिनके घरों में शादियां या अन्य समारोह हैं.
विशेषज्ञ की सलाह है कि सारा पैसा एक साथ न लगाकर SIP (Systematic Investment Plan) की तर्ज पर 'गोल्ड इन्वेस्टमेंट प्लान' (GIP) या 'सिल्वर इन्वेस्टमेंट प्लान' (SIP) अपनाएं और हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करें.
भविष्य का अनुमान: फिर मिलेगी खुशखबरी?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है. अगले 3-5 दिनों में यह पैनिक खत्म हो सकता है और बाजार फिर से संभल सकता है. क्योंकि मार्केट अभी गिरा हुआ है, इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह खरीदारी करने का सही समय हो सकता है.
(डिस्क्लेमर- शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ या शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह लेना जरूरी है.)
यह भी पढ़ें: सोनभद्र के टोल प्लाजा पर एडवोकेट आरती पांडे को बाल पकड़ घसीटा, देखिए कैसे बदसलूकी की इंतहा कर दी!
ADVERTISEMENT









