UP Weather Update: फरवरी में फिर से लौटी ठंड अभी कितने दिन और सताएगी? इन 30 जिलों में कोहरे का अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश और ठंडी हवाओं का अलर्ट. जानें लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम और कब मिलेगी ठंड से राहत.

UP Weather Update

यूपी तक

02 Feb 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 12:15 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते यूपी में कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें...

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 3 फरवरी तक राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और हरियाणा के आसपास सक्रिय चक्रवाती हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही आज और कल (3 फरवरी) तक बनी रह सकती है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जो ठिठुरन को और बढ़ाएंगी.

न्यूनतम तापमान में आएगी 2-4 डिग्री की गिरावट

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने के आसार हैं. इसका मतलब है कि रात और सुबह की ठंड अभी और ज्यादा सताएगी. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर यूपी के तराई और मैदानी जिलों पर पड़ रहा है.

घने कोहरे का डबल अटैक

बारिश और ठंडी हवाओं के साथ-साथ कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. कम विजिबिलिटी के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है.

इन जिलों में अलर्ट जारी

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजन बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में. 

कब मिलेगी राहत?

राहत की उम्मीद अभी थोड़ी दूर नजर आ रही है। आईएमडी के अनुसार, 5 से 7 फरवरी के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में फिर से हिमपात होगा, जिसका असर उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते देखने को मिल सकता है. ऐसे में फिलहाल ठंड से निजात मिलने की संभावना कम है.

    follow whatsapp