UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब कुदरत का दोहरा प्रहार होने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 1 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना सबसे अधिक है:
वेस्ट यूपी: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), बुलंदशहर और अलीगढ़.
ब्रज और मध्य यूपी: मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और बदायूं.
रुहेलखंड: बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और संभल.
बुंदेलखंड: जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर.
आंधी जैसी रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बारिश के साथ ही कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. इसका असर मुख्य रूप से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में देखने को मिलेगा.
इन जिलों में Cold Day की मार
बारिश और हवाओं के बीच तराई के इलाकों में सूरज के दर्शन दुर्लभ रहेंगे. महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में Cold Day की स्थिति बनी रहेगी, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी.
ADVERTISEMENT









