लखनऊ से सीधे केरल का धांसू टूर पैकेज लेकर आया IRCTC, 6 रात और 7 दिन के ये पैकेज जानिए

उदय गुप्ता

• 03:48 PM • 02 Feb 2026

IRCTC Kerala Tour: मार्च 2026 में IRCTC ने अमेजिंग केरल हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. इसमें लखनऊ से कोच्चि फ्लाइट, त्रिवेंद्रम से वापसी, तीन सितारा होटल में ठहरना और केरल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की सैर शामिल है.

UP Tak
Google CTA

IRCTC Kerala Tour: अगर आप मार्च के महीने में केरल की हसीन वादियों की सैर का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. भारतीय रेलवे पर्यटन निगम (IRCTC) ने अमेजिंग केरल नामक एक विशेष हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. बता दें कि यह टूर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू किया जाएगा. इस पैकेज के तहत यात्रियों को केरल के कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम की खूबसूरत जगहों का भ्रमण कराया जाएगा. छह रात और सात दिन के इस पैकेज में आपको न केवल प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव मलेगा बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ऐतिहासिक स्थलों की सैर का भी मौका मिलेगा. यात्रा 22 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. 

यह भी पढ़ें...

क्यों है ये टूर पैकेज खास?

इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से कोच्चि तक फ्लाइट यात्रा और त्रिवेंद्रम से लखनऊ वापसी की सुविधा दी गई है. ठहरने और खान-पान की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है, जिससे यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक बन सके. इस दौरान यात्रियों को कोच्चि किला और चीयापारा झरना की सैर कराई जाएगी और पुनरजानी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद भी लेने का मौका मिलेगा. 

इसके अलावा, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और कुंडला बांध झील की यात्रा कर प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया जा सकेगा. मेट्टुपेट्टी बांध, इको पॉइंट और चाय संग्रहालय का भ्रमण भी शामिल है. पेरियार वन्यजीव  अभयारण्य और मसाला बागानों की सैर के साथ-साथ अलेप्पी और कोवलम समुद्र तट का आनंद भी यात्रियों को मिलेगा. इस टूर का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर का दर्शन है जो इस यात्रा को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी समृद्ध बनाता है.

पैकेज की कीमत

इस टूर पैकेज की कीमत यात्रियों की संख्या और रूम विकल्प के हिसाब से अलग है. अगर केवल एक व्यक्ति यात्रा करता है तो पैकेज की कीमत 78000 रुपय  है. दो लोग साथ में यात्रा करें तो प्रति व्यक्ति कीमत 55200 रुपय होगी और तीन लोग साथ में जाएं तो प्रति व्यक्ति कीमत 52400 रुपय रहेगी. इसके अलावा  माता-पिता के साथ बच्चों के लिए प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 45900 रुपय (बेड सहित) है जबकि बिना बेड के विकल्प की कीमत 39500 रुपय है.

कैसे करें बुकिंग 

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, यह पैकेज पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुक किया जाएगा. आप इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी कार्यालय, पर्यटन भवन गोमती नगर, लखनऊ पर जाकर कर सकते हैं या ऑनलाइन IRCTC Tourism की वेबसाइट irctctourism.com के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं. अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आप इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 8287930911 / 9236391911 / 8287930902

यह भी पढ़ें: सोना और चांदी की कीमतें हुईं धड़ाम, एक्सपर्ट ने बताया दिया ये और सस्ते होंगे या महंगे