कोरियन लवर गेम वाली थ्योरी पलट गई! गाजियाबाद की 3 बहनों के केस में आया नया ट्विस्ट

हिमांशु मिश्रा

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 03:39 PM)

Ghaziabad News: गाजियाबाद की 3 नाबालिग बहनों के सुसाइड केस ने हड़कंप मचा कर रख दिया है. अब इस मामले को लेकर बड़ी और अहम अपडेट सामने आई है.

ghaziabad news, three sisters case, ghaziabad 9 floor building, sisters jumped from building, ghaziabad shocking incident, up crime news

UP News

Google CTA

Ghaziabad News: गाजियाबाद की 3 नाबालिग बहनों निशिका, प्राची और पाखी ने देर रात 9वीं मंजिल से छलांग लगा ली थी. कहा जा रहा था कि कोरियन गेम को लेकर तीनों ने ये कदम उठाया था. मगर अब पुलिस ने इनके कमरे से एक डायरी बरामद की है, जिसने कई अहम खुलासे किए हैं.

यह भी पढ़ें...

अब पुलिस ने इस केस की थ्योरी ही पलट दी है. पुलिस का कहना है कि ये तीनों बहनें किसी गेम टास्क में नहीं थी. इसी के साथ पुलिस ने ये भी साफ कर दिया है कि इनकी सुसाइड किसी गेम से जुड़ी हुई नहीं है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन गेम की वजह से ये घटना नहीं हुई है.

कोरियन कल्चर का एडिक्शन बना वजह?

बच्चियों के कमरे से जो डायरी मिली है, उसमें लिखा है कि वह तीनों कोरियन कल्चर, K-POP Culture, कोरियन मूवीज, कोरियन म्यूजिक, कोरियन फिल्म, कोरियन शो, कोरियन सीरिज से प्रभावित हैं. वह कोरियन कल्चल उनका एडिक्शन है.

डायरी में बच्चियों ने ये भी लिखा है कि उनसे उनका मोबाइल ले लिया गया है. उनका मोबाइल बंद हो गया है, जिसको लेकर वह काफी परेशान हैं. वह कोरियन कल्चर से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं.

परिजनों ने ले लिया था मोबाइल

पुलिस सुत्रों के मुताबिक, परिजनों ने बच्चियों से मोबाइल ले लिया था और उन्हें मोबाइल वापस देने से भी मना कर दिया था. माना जा रहा है कि इसी से दुखी होकर तीनों बहनों ने ये कदम उठा लिया. आपको बता दें कि 8 पन्नों की डायरी में लिखा हुआ है, WE LOVE KOREAN Culture

स्कूल भी नहीं जा रही थी तीनों

जांच में सामने आया है कि कोरोना के बाद से तीनों बच्चियां स्कूल नहीं जा रही थी. तीनों बच्चियां पढ़ाई में कमजोर थीं. दूसरी वजह ये भी थी कि परिवार की आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं थी.