UP Weather Update: यूपी में बदल गया मौसम... पछुआ हवाएं अगले तीन दिनों तक बढ़ाएंगी ठंड, इन 23 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

यूपी तक

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 08:21 AM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में शून्य विजिबिलिटी रह सकती है उनमें सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर शामिल है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश के बाद अब मौसम ने एक बार फिर खतरनाक पलटी मारी है. बुधवार यानी आज 4 फरवरी से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तो थम गई हैं. लेकिन वातावरण में मौजूद नमी ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का रास्ता साफ कर दिया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

इन 23 जिलों में कोहरे का अलर्ट

बारिश थमने के बाद आज सुबह से ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी के आसमान साफ तो हैं. लेकिन कोहरे की घनी चादर ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. विभाग के मुताबिक तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में शून्य विजिबिलिटी रह सकती है उनमें सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर शामिल है.

3 से 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और हरदोई में हुई बारिश ने हवाओं में बर्फीली कनकनी भर दी है. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के भीतर सेंट्रल यूपी के अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी. इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक रात की सर्दी और बढ़ेगी जिससे न्यूनतम पारा 3-5 डिग्री तक नीचे जा सकता है.आसमान साफ होने के बावजूद हवा में ठंड और सड़कों पर कोहरा जानलेवा साबित हो सकता है.मौसम विभाग ने सलाह दी है कि हाईवे पर सफर करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें. बारिश के बाद शुरू हुई ये पछुआ हवाएं ठिठुरन को और बढ़ाएंगी जिससे फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.