कोरियन लवर गेम खेलने वाली गाजियाबाद की तीन बहनों की डायरी में लिखी बातें पता चल गईं, इसमें किस एडिक्शन का जिक्र?

हिमांशु मिश्रा

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 02:27 PM)

Diary of Nishika-Prachi and Pakhi: गाजियाबाद की तीन बहनों निशिका, प्राची और पाखी की मौत का मामला अब और पेचीदा हो गया है. पहले जहां इसे कोरियन गेम का टास्क माना जा रहा था. वहीं अब 8 पन्नों की डायरी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Diary of Nishika, Prachi, and Pakhi

Diary of Nishika, Prachi, and Pakhi

Google CTA

Diary of Nishika-Prachi and Pakhi: गाजियाबाद की निशिका-प्राची और पाखी नाम की तीन सगी बहनों के मौत की खबर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हर कोई जानना चाहता है कि इनके मौत के पीछे की असली वजह क्या है. इसे लेकर सुबह से अलग-अलग अपडेट भी साममे आ रहे हैं. अभी तक ये बात सामने आ थी कि निशिका-प्राची और पाखी कोरियन लवन नाम का एक गेम खेलने की आदि थीं. ये लड़कियां दिन रात ये गेम खेलती थीं जिसमें इन्हें नए-नए टास्क मिलते थे और इसी गेम के चक्कर में इन्होंने बालकनी से कूदकर जान दे दी. इस बीच इन लड़कियों के एक डायरी के अंदर की लिखीं बातें वायरल हो रही हैं जिसमें लड़कियों ने अपने एडिक्शन का जिक्र किया है.

यह भी पढ़ें...

डायरी में लड़कियां किस एडिक्शन की बात कर रही हैं?

निशिका, प्रिया और प्राची ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने एक डायरी का जिक्र करते हुए कहा था कि 'इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्‍योंकि ये सब सच है. इस 8 पन्ने की डायरी को जब खोलकर देखा तो उसमें कई चौंकाने वाली बात सामने आई है. डायरी में बच्चियों ने लिखा है कि वो कोरियन कल्चर, के-पॉप कल्चर, कोरियन मूवीज, कोरियन म्यूजिक, कोरियन शार्ट फिल्म, कोरियन शो, कोरियन सीरिज से प्रभावित और एडिक्टेड थीं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि उनका मोबाइल बंद कर दिया गया है इस वजह से वो परेशान थीं. ऐसे में वह अपने फेवरेट कोरियन शो से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं.

'किसी गेम टास्क के चक्कर में नहीं किया सुसाइड'

इस बीच डीपीसी ने भी जानकारी दी है कि ये बच्चियों किसी गेम के टास्क में नहीं थीं. इन्होंने सुसाइड किसी गेम टास्क के चक्कर में नहीं दी है. ऐसे में अब ये मामला और पेचींदा हो चुका है. ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह से ये जानकारी सामने आ रही थीं कि ये लड़कियां कोरियन लवर नाम का कोई गेम खेलती थीं जिसमें इन्हें हर दिन एक नया टास्क मिलता था. इन बच्चियों के पिता चेतन कुमार के अनुसार ये लड़कियां अपने 50वां टास्क पूरी कर रही थीं जिसमें इन्हें कमांड मिली थी जिसके बाद निशिका-प्राची और पाखी ने एक साथ मिलकर फ्लैट के नौंवी मंजिल से छलांक लगा दी और उनकी मौत हो गई.