गाजियाबाद की तीनों बहनों की डायरी की एक-एक लाइन पढ़िए, आप सन्न हो जाएंगे केस में आए ट्विस्ट को जानकर

Ghaziabad 3 Sisters Suicide News: गाजियाबाद की 3 नाबालिग बहनों के सुसाइड केस ने पूरे देश को हिला दिया है. अब इन बच्चियों की डायरी सामने आई है. इस डायरी में मरने से पहले इन्होंने जो-जो लिखा है, वह हैरान कर देने वाला है.

UP News

मयंक गौड़

05 Feb 2026 (अपडेटेड: 05 Feb 2026, 02:15 PM)

follow google news

Ghaziabad 3 Sisters Suicide Case Latest News: कल रात गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली 12, 14 और 16 साल की तीन बहनें निशिका, पाखी और प्राची ने अपने फ्लैट से  9वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था. जब पुलिस बच्चियों के कमरे में पहुंची थी तो वहां पुलिस ने बच्चियों की एक डायरी बरामद की थी. पीड़ित परिवार का कहना था कि बच्चियां कोरियन कल्चर से बुरी तरह से प्रभावित थीं और खुद को कोरियन मानती थीं. 

यह भी पढ़ें...

इसी बीच बच्चियों के पास से मिली डायरी में क्या-क्या लिखा हुआ है? वो सब सामने आ गया है. इस डायरी ने इस केस को पुरी तरह से खोलकर रख दिया है. बच्चियों ने मरने से पहले अपनी डायरी में जो-जो लिखा है, वह जानकर आप के भी होश उड़ जाएंगे.

डायरी में क्या लिखा है? हम नीचे आपको प्वाइंट में बताते हैं…

1- मरने से पहले बच्चियों ने डायरी में लिखा, वी आर लव कोरियन…लव लव लव.

2- टू लाइफ स्टोरी- इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योकि ये सब सच है. हमें माफ करना पापा.

3- लो छुड़वाओ हमसे कोरियन. वो हमारी जान थी. इसकी तुमने हिम्मत भी कैसे की. हमसे हमारी जान छुड़वाने की. 

4- तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे. लो अब देख लिया सबूत. अब तो यकीन हो गया कि कोरियन और के-पोप हमारी जान है.

5- जितना हम कोरियन एक्टर और के-पोप ग्रुप को चाहते थे, हम तुम परिवार वालों को भी उतना नहीं चाहते.

6- कोरियन तो हमारी जान थी. इसके बाद बच्चियों ने कोरियन गाने-शो, कोरियन सिनेमा और हॉलीवुड से जुड़े सिनेमा, गानों के नाम लिखे हैं.

7- सच तो यह था कि हम तीनों बहनें देवू को भी अपना बनाना चाहते थे. मगर तुम लोगों ने मौका ही नहीं
दिया. (बता दें के देवू इन बहनों का छोटा भाई था)

8- देवू को बॉलीवुड बना दिया, जिसे हम जान से भी ज्यादा हेट करते थे. जब हम देवू को अपने पोप-कोरियन रिश्तेदारों से जान-पहचान करवाते थे तो टीना मां आ जाती थीं और कहती थी कि उसे कोरियन के अलावा कुछ पढ़ाई  लिखाई भी सिखा दो.

9- ये हमें बुरा लगता था. फिर हमने उसे दुश्मन बना लिया, क्योंकि किसी ने भी उसे हमारी तरह बनने नहीं दिया. हमने उससे कहा कि देवू हम कोरियन और के-पोप हैं और तुम इंडियन और बॉलीवुड हो.

10- हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिये जिए. इससे तो बढ़िया हमें मौत ही अच्छी लगेगी.

11- शादी के नाम से तो हमें तनाव हो जाता था. हम पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से, इसलिए हमने सुसाइड कर ली. सॉरी पापा.

उस रात क्या हुआ? पिता ने बताया

बच्चियों के पिता ने बताया, घटना से कुछ समय पहले तीनों से मैंने रात 12 बजे फोन ले लिए थे. मगर कुछ देर बाद तीनों ने फोन वापस मांग लिए तो मैंने दे दिए. फिर रात 1 बजे पत्नी गई और फिर तीनों से मोबाइल ले आई. इस दौरान तीनों ने कंबल भी ओढ़ लिए. तभी इन्होंने अंदर से गेट बंद कर लिया.

पिता के मुताबिक, हमने गेट खोलने की काफी कोशिश की. अंदर से आवाज नहीं आ रही थी. पुलिस आई. गेट तोड़ा गया तो मैंने नीचे देखा कि एक बेटी नीचे पड़ी हुई थी. फिर मैं नीचे गया तो देखा कि तीनों बेटी नीचे पड़ी हुई थीं. पिता का कहना है कि ऊपर से उन्हें सिर्फ एक ही बेटी दिख रही थी, क्योंकि पूरा नहीं दिख रहा था. तीनों की मौत हो चुकी थी.