BLO Subhadra Maurya: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा गया कि जब एक महिला BLO सुभद्रा मौर्य बूथ नंबर 209 पर काम कर रही थीं तभी कुछ नेता उनके पास जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. आरोप है कि इस दौरान सुभद्रा मौर्य के पति को भी अपमानित किया गया और जबरन उनका मोबाइल छीनकर फॉर्म-7 भरवाकर वोट काटने की कोशिश की गई. अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी रिएक्शन सामने आ गया है और उन्होंने कार्रवाई की मांग की है. साथ ही यूपी Tak ने BLO सुभद्रा मौर्य से भी बात की है जिन्होंने इस पूरी घटना की बात बताई है.
ADVERTISEMENT
बीएलओ सुभद्रा मौर्य ने आपबीती सुनाते हुए ये सब बताया
महिला BLO सुभद्रा मौर्य ने कहा कि 'हम अपना काम कर रहे थे तभी कुछ लोग आए और आरोप लगाने लगे कि हम सबको भड़का रहे हैं. उन्होंने मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया और मेरा मोबाइल भी छीन लिया. वे कह रहे थे कि हम भाजपा के वोट काट रहे हैं जबकि हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे थे. अगर मुझे गलत काम करना होता, तो मैं यह नौकरी ही छोड़ देती.' सुभद्रा ने यह भी बताया कि जिले के कुछ वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे. अगर वे चाहते तो मामला इतना नहीं बढ़ता और उनका मोबाइल तुरंत वापस मिल जाता. उन्हें अपना मोबाइल शाम 6 बजे थाने से मिला.'
सुभद्रा मौर्य ने SDM को लिखित शिकायत देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि वे घर का काम संभालते हुए सुबह 4 बजे उठकर ड्यूटी पर आती हैं. लेकिन अगर उनके और उनके परिवार के साथ इस तरह की बदतमीजी होगी तो वे अपना बस्ता (BLO का सामान) तहसील में जमा कर देंगी और इस्तीफा दे देंगी.
बीएलओ की मुख्यमंत्री से मांग
सुभद्रा मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो. ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों और उनके परिजनों को सुरक्षा प्रदान की जाए. काम के दौरान उन पर झूठे राजनीतिक आरोप न लगाए जाएं.
अखिलेश ने जताई नाराजगी
इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी रिएक्शन सामने आया है. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा ' ये एक बेहद गंभीर मामला है कि अमेठी भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक BLO से मारपीट करी. उन्होंने महिला BLO पर जबरन PDA समाज का वोट कटवाने व भाजपा समर्थकों का वोट बढ़वाने का दबाव डाला. उनके मन मुताबिक काम न करने पर महिला BLO को अपमानित करा व घटना का वीडियो बनाते उस महिला BLO के पति का मोबाइल छीन लिया. इस संदर्भ में सरकारी काम में बाधा डालने, महिला से अभद्रता करने, मोबाइल छीनने व हिसंक भाषा-व्यवहार इत्यादि का मुकदमा दर्ज किया जाए. तत्काल संज्ञान लिया जाए. हम इस घटना के संदर्भ में अपना एक प्रतिनिधि मंडल भेजेंगे.'
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद की तीनों बहनों की डायरी की एक-एक लाइन पढ़िए, आप सन्न हो जाएंगे केस में आए ट्विस्ट को जानकर
ADVERTISEMENT









