UP Weather Update: यूपी में 6 फरवरी को पलट जाएगा मौसम... 22 जिलों में जारी की गई चेतावनी

यूपी तक

05 Feb 2026 (अपडेटेड: 05 Feb 2026, 06:13 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब घने कोहरे का कहर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने 6 फरवरी के लिए सहारनपुर, बरेली, गोरखपुर और वाराणसी समेत प्रदेश के 22 जिलों में अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लिया है. बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के 22 जिलों में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 6 फरवरी को प्रदेश के तराई और सीमावर्ती इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है. घने कोहरे की चादर की वजह से न केवल यातायात प्रभावित होने की आशंका है बल्कि ठिठुरन भी बढ़ने वाली है. प्रशासन ने इन इलाकों में वाहन चलाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें...

इन 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के के साथ कोहरा छंटेगा. दिन में तेज धूप अपना असर दिखाएगी. हालांकि तेज पछुआ हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी हल्की ठंड का अहसास होगा.

यात्री और वाहन चालक बरतें सावधानी

हाईवे और एक्सप्रेसवे (यमुना, आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे) पर रात और सुबह के समय यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. खराब दृश्यता के चलते लखनऊ और दिल्ली रूट की कई ट्रेनों और उड़ानों के समय में बदलाव या देरी हो सकती है.गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और निर्धारित गति सीमा के भीतर ही रहें.