77000 रुपये प्रति वर्ग मीटर... गोमतीनगर से लेकर इंदिरानगर तक लखनऊ में जमीन के नए सर्किल रेट जानिए

अंकित मिश्रा

• 03:26 PM • 01 Aug 2025

Lucknow New Cricle Rate: लखनऊ में एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है. इससे अब जमीन, मकान या दुकान खरीदने वालों को न सिर्फ ज्यादा कीमत चुकानी होगी, बल्कि अब इलाके की सड़क, प्लॉट का उपयोग और आसपास की गतिविधियों की भी अहम भूमिका होगी.

Lucknow New Circle Rate

Lucknow New Circle Rate

Google CTA

Lucknow New Circle Rate: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है. यहां दस साल बाद सर्किल रेट में यह बड़ा बदलाव हुआ है. अब आपके मन में सवाल होगा कि नया सर्किल रेट लागू होने से क्या बदलाव आएगा? तो आपको बता दें कि अब जमीन, मकान या दुकान खरीदने वालों को न सिर्फ ज्यादा कीमत चुकानी होगी, बल्कि इलाके की सड़क, प्लॉट का उपयोग और आसपास की गतिविधियों की भी अहम भूमिका होगी. इसके चलते रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की उम्मीद है.  साथ ही बिल्डरों की मनमानी पर भी अंकुश लगने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें...

कौनसा इलाका हुआ महंगा कौन हुआ सस्ता

लखनऊ की 26 प्रमुख कॉलोनियों के रेट इस बार अपडेट किए गए हैं. सबसे महंगे इलाके में गोमतीनगर रहा, जहां सर्किल रेट 77000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया है.  इसके बाद महानगर में 41000 से 65000 रुपये और इंदिरानगर में 35000 रुपये से 62000 रुपये तक की दरें तय की गई हैं. वहीं सबसे सस्ती कॉलोनियों में अनंतनगर 15000-18000 रुपये और संतुष्टि एन्क्लेव 7000-10000 रुपये शामिल हैं. 

आपको बता दें कि गोमतीनगर, अंसल, शहीद पथ और शालीमार वन वर्ल्ड जैसे पॉश और हाई-डिमांड इलाकों में सर्किल रेट को दो से तीन गुना तक बढ़ाया गया है. इन क्षेत्रों में हाईराइज टावर, होटल, शॉपिंग मॉल और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की मांग के चलते जमीन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है. 

लखनऊ के डीएम विशाख जी ने बताया कि पिछली बार 2015 में सर्किल रेट में संशोधन हुआ था. तब से अब तक शहर की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति में काफी बदलाव आया है. उन्होंने बताया कि एक जुलाई को प्रस्तावित दरों पर कुल 49 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश में दरें बढ़ाने की मांग की गई थी. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ की 26 टॉप कॉलोनी का सर्किल रेट हुआ अपडेट, गोमतीनगर से लेकर इंदिरानगर तक अब जमीन का ये दाम