इस गड़बड़ी के बाद लखनऊ का लुलु हाइपर मार्केट कराया गया बंद! इन 7 प्रतिष्ठित मॉल का हाल जान रह जाएंगे दंग

आशीष श्रीवास्तव

03 Dec 2025 (अपडेटेड: 03 Dec 2025, 09:30 AM)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित शॉपिंग मॉल्स में उस समय हड़कंप मच गया जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग की 14 टीमों ने एक साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी की. इस छापेमारी में लुलु हाइपर मार्केट और सिनेपॉलिस जैसे मॉल्स में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर की बात सामने आई.

FSDA raids these malls in Lucknow

FSDA raids these malls in Lucknow

Google CTA

फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) की टीम ने राजधानी लखनऊ के 7 बड़े मॉल्स में एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारी में लुलु हाइपर मार्केट और सिनेपॉलिस जैसे मॉल्स में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर की बात सामने आई. इस दौरान FSDA की टीम को कई ऐसे प्रोडक्ट मिले जिनकी एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा था. शहर के इन प्रतिष्ठित मॉल्स में इस तरह की गड़बड़ी को देखते हुए हाइपर मार्केट का संचालन बंद करा दिया गया है. इसके अलावा शहर के 7 नामी मॉल्स के 61 प्रतिष्ठानों की जांच की गई है जिनमें कई और चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें...

लखनऊ में इन 7 बड़े मॉल्स में हो रही थी गड़बड़ी

खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए FSDA की 14 अलग-अलग टीमों ने लखनऊ के 7 बड़े मॉल्स की छापेमारी की. ये छापेमारी लुलु और सिनेपॉलिस जैसे 7 बड़े मॉल्स में की गई. इस दौरान इस दौरान कुल 61 खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई. इस जांच में कई बड़ी खामियों की बात सामने आई. सबसे बड़ी कार्रवाई लुलु हाइपर मार्केट पर हुई जहां ग्राहकों को गुमराह करने के लिए उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर किया जा रहा था और एक्सपायरी डेट को आगे बढ़ाया जा रहा था. इसके अलावा हाइपर मार्केट का लाइसेंस भी तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया. इन गंभीर उल्लंघनों के चलते लुलु हाइपर मार्केट का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है.

इस आउटलेट को किया गया सील

वहीं लुलु मॉल के भीतर मौजूद 'डबरू द चाप' आउटलेट को बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित होते पाया गया. FSDA टीम ने मौके पर ही इस आउटलेट को सील कर दिया. सिनेपॉलिस मॉल के अंदर संचालित KFC आउटलेट में साफ-सफाई के मानकों का घोर उल्लंघन पाया गया. अधिकारियों ने आउटलेट में व्याप्त गंदगी को देखते हुए KFC का संचालन तब तक पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया है जब तक कि आवश्यक सुधार नहीं कर लिए जाते.

ये भी पढ़ें: 'दंडकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक अखंड पूरा किया, 2000 वैदिक मंत्र कंठस्थ... 19 साल के साधक महेश देवव्रत रेखे की कहानी