Kanpur lamborghini Accident Update: कानपुर के रेव-3 मॉल के पास एक लक्जरी लैंबॉर्गिनी ने कई लोगों को रौंद दिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कई लोग गाड़ी के नीचे आ गए थे और घायल हुए थे. पुलिस ने इस घटना के आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें शिवम मिश्रा लंगड़ाते हुए नजर आ रहा है. सामने आई तस्वीर में शिवम मिश्रा पुलिस के कंधे पर झुलते हुए चल रहा है.
ADVERTISEMENT
इस पूरे मामले में आरोपियों के वकील और परिजन दावा कर रहे थे कि गाड़ी शिवम मिश्रा नहीं बल्कि उनका ड्राइवर मोहन चला रहा था. लेकिन वायरल वीडियो शिवम मिश्रा को बाउंसर्स कार से खींचते नजर आए थे. फिलहाल इस मामले में लिस ने कहा है कि केस की जांच जारी है और न्यायालय में इस मामले की सुनवाई जल्द होगी. यह मामला कानपुर में एक बड़ा मुद्दा बन गया है और समाज में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा चल रही है.
फर्जी एफिडेविट और स्टेजिंग का आरोप
रविवार दोपहर करीब 3 बजे कानपुर का पॉश इलाका उस वक्त दहल गया था जब तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी ने ई-रिक्शा और बाइक को रौंद दिया. ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि बचाव पक्ष अब सुलहनामा का दावा कर रहा है जिस पर पुलिस का कहना है कि इसका फैसला अब न्यायालय ही करेगा.
ये भी पढ़ें: वाराणसी होटल के कमरे नंबर 2005 में सगे भाई-बहन ने एक साथ दी थी जान, अब इसमें मोक्ष और तेरहवीं वाला एंगल चौंका देगा
ADVERTISEMENT









