UP Police Bharti Update: यूपी पुलिस में 81000+ पदों पर बंपर भर्तियां, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

UP Police Bharti Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 81000 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया. यूपी एसआई, कांस्टेबल और रेडियो ऑपरेटर पदों पर होगी सीधी भर्ती.

यूपी तक

• 11:29 AM • 03 Apr 2026

follow google news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है. गुरुवार देर रात हुई पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने 81000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 प्रदेश के युवाओं के लिए खाकी वर्दी पहनने का सबसे बड़ा अवसर साबित होगा.

यह भी पढ़ें...

किन-किन पदों पर खुलेगा किस्मत का ताला?

समीक्षा बैठक के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) विभिन्न इकाइयों में खाली पड़े इन महत्वपूर्ण पदों पर सीधी भर्ती करेगा:

  • आरक्षी नागरिक पुलिस (UP Police Constable)
  • उपनिरीक्षक (UP SI - दरोगा)
  • रेडियो सहायक परिचालक (Radio Assistant Operator)
  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए
  • पुलिस उपनिरीक्षक - गोपनीय (SI Confidential)


मुख्यमंत्री ने भर्ती बोर्ड को कड़े लहजे में हिदायत दी है कि पूरी प्रक्रिया जीरो टॉलरेंस नीति पर आधारित होनी चाहिए. उन्होंने दो प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया है:

शुचिता और निष्पक्षता: भर्ती में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या सेंधमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा.

हाई-टेक परीक्षा प्रणाली: धांधली रोकने के लिए भर्ती को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का भरोसा सिस्टम पर बना रहे.

तय समयसीमा में पूरा होगा लक्ष्य

सीएम योगी ने केवल भर्ती का ऐलान ही नहीं किया, बल्कि इसकी समयबद्धता भी तय कर दी है. उन्होंने लिखित परीक्षा से लेकर शारीरिक दक्षता (Physical) और अंतिम परिणाम तक के लिए एक सख्त 'टाइमलाइन' निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि युवाओं को नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.