अयोध्या की ज्वेलरी शॉप में बुरखा पहने महिला ने दिनदहाड़े हथियार दिखाकर सोना लूटा, मचा हड़कंप

यूपी तक

• 12:44 PM • 03 Apr 2026

अयोध्या में बुरखा पहने महिला ने ज्वेलरी की दुकान में घुसकर हथियार दिखाकर सोना लूटा.पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और महिला की तलाश कर रही है.

Google CTA

यह घटना अयोध्या की एक ज्वेलरी शॉप की है जहां बुरखा पहने एक महिला ने सोना लूटा. बहुत सोच-समझकर की गई इस वारदात में महिला ने ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया. उसने जेवरात देखने का अनुरोध किया और जब मौका मिला तो सोने के जेवरात अपने बैग में डालकर भागने लगी.विरोध करने पर उसने तमंचा दिखाया और धमकी देकर वहां से फरार हो गई. इस दौरान लगभग 26 ग्राम तोले का हार भी उसने लूट लिया.

यह भी देखें...

अयोध्या के रूदौली के अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में महिला पहले सामान्य ग्राहक की तरह दिखाई देती है. लेकिन बाद में वह अचानक हथियार निकालकर भाग जाती है.दुकानदार और लोग विरोध करते हैं पर महिला के हथियार दिखाने से सभी डर जाते हैं.

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का ट्रैक पाया गया और महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से फरार होती दिखी. पुलिस ने उस बाइक को कब्जे में लिया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक ने महिला की पहचान बताई है.

पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस बुर्खा पहने डकैत को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.इस घटना ने अयोध्या में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं.इस मामले में विस्तृत जांच जारी है और पुलिस जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करेगी.