CBSE 12th Result: कानपुर की सोनाक्षी ने 99.6% अंक लाकर बढ़ाया मान, किसे दिया सफलता का श्रेय?

यूपी तक

• 12:04 PM • 14 May 2026

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं की छात्रा सोनाक्षी ने 99.6% अंक प्राप्त कर कानपुर और यूपी का नाम रोशन किया है. डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली सोनाक्षी ने अपनी सफलता का मंत्र और प्रेरणा साझा की है.

Google CTA

सीबीएसई 12वीं के नतीजों में उत्तर प्रदेश के कानपुर की सोनाक्षी ने नेशनल टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. कुल 99.6% अंक हासिल करने वाली सोनाक्षी की इस सफलता ने बिहार और यूपी के लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा की एक नई मिसाल पेश की है.

यह भी देखें...

पांच विषयों में शत-प्रतिशत अंक

सोनाक्षी के रिपोर्ट कार्ड में उनकी मेहनत साफ झलकती है. उन्होंने कई मुख्य विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं:

  • केमिस्ट्री, बायोलॉजी, वोकल म्यूजिक और कथक: इन सभी विषयों में उन्होंने 100% अंक हासिल किए.
  • अंग्रेजी: 98 अंक.
  • फिजिक्स: 94 अंक.

इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद सोनाक्षी के स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल है. शिक्षकों का कहना है कि सोनाक्षी ने पूरे साल अनुशासन और नियमित मेहनत के साथ पढ़ाई की है.

सफलता का मंत्र: सोशल मीडिया से बनाई दूरी

अपनी सफलता का राज साझा करते हुए सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान मनोरंजन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी. उन्होंने अपना पूरा ध्यान किताबों और रिवीजन पर केंद्रित किया.

  • भविष्य का लक्ष्य: सोनाक्षी भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं.
  • प्रेरणा: सोनाक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक नेता के रूप में देखती हैं. उनका मानना है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और प्रगति के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं.

टीचर्स और माता-पिता को दिया श्रेय

सोनाक्षी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है. उनके अनुसार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था.

सीबीएसई 12वीं का प्रदर्शन एक नजर में

इस वर्ष सीबीएसई 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.2% रहा है. परिणामों के विश्लेषण से पता चला है कि इस साल भी केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है.