कानपुर गर्ल हॉस्टल के मैनेजर महफूज ने NEET छात्रा का बाथरूम वीडियो बना उसे दिखाया, फिर लड़की ने जो किया, अब पछता रहा

रंजय सिंह

• 04:11 PM • 04 Jun 2025

UP News: कानपुर में एक गर्ल हॉस्टल पिछले 5 सालों से चल रहा था. हॉस्टल मैनेजर का नाम महफूज अली है. यहां काफील अंसारी नाम का भी कर्मचारी था. इन दोनों ने मिल यहां रह रही नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ गंदा खेल खेलने की कोशिश की. मगर अब दोनों पछता रहे हैं.

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Viral news, Kanpur Crime news, Kanpur Viral video, Kanpur Girl hostel, Kanpur Police, UP News, UP Viral news, UP Crime news, कानपुर, कानपुर गर्ल हॉस्टल कांड, गर्ल हॉस्टल वीडियो, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल वीडियो

UP News

Google CTA

UP News: लड़कियां अपने सपने पूरे करने के लिए, अपना भविष्य बनाने के लिए, परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बड़े शहर आती हैं. खूब पढ़ती हैं और अपना भविष्य बनाती हैं. मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन लड़कियों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं. कानपुर के महफूज अली और काफील अंसारी कुछ ऐसे ही निकले. इन दोनों ने एक छात्रा की जिंदगी बर्बाद करने की पूरी साजिश रच डाली. मगर आखिर में इनके सारे काले कांड सामने आ गए. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल कानपुर में गर्ल हॉस्टल चल रहा था. यहां कॉलेज में पढ़ने वाली, परीक्षा की तैयारी करने वाली कई छात्राएं रहती थीं. मेडिकल की तैयारी कर रही एक छात्रा भी यहां रहती थी. वह नीट की तैयारी कर रही थी. मगर हॉस्टल मैनेजर महफूज अली और कर्मचारी काफील अंसारी की नजर उसपर पड़ गई. फिर दोनों ने मिल गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: डीजे पर डांस कर रही थी लड़कियां, तभी आजमगढ़ में दलित-मुस्लिम समाज के बीच मचा भारी बवाल, क्या हुआ ऐसा?

छात्रा नहाने गई तो बना ली वीडियो

ये सनसनीखेज मामला कानपुर के काकादेव रावतपुरा कल्याणपुर से सामने आया है. यहां गर्ल हॉस्टल में रहकर एक छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी. एक दिन छात्रा बाथरूम में नहाने गई. इस दौरान गर्ल हॉस्टल के मैनेजर महफूज अली और हॉस्टल कर्मचारी काफील अंसारी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली.

फिर खेलना शुरू किया गंदा खेल

एक दिन दोनों ने छात्रा को पकड़ लिया. उसने उसकी नहाते हुए वीडियो दिखाई. ये देख छात्रा के होश उड़ गए. छात्रा का आरोप है कि दोनों ने उससे संबंध बनाने को कहा. उसे धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह ये वीडियो वायरल कर देंगे. धमकी ये भी दी कि ये वीडियो वह उसके परिवार और मंगेतक को भेज देंगे.

ये भी पढ़ें: बागपत में फौजियों को भेजकर अपने ताऊ को ही दहशत में लाए थे कश्मीर में तैनात कर्नल तरुण कुमार, अब पुलिस ने ये किया

छात्रा को किया ब्लैकमेल

छात्रा ने संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया. मगर दोनों उसे ब्लैकमेल करते रहे. दोनों ने छात्रा से 60 हजार रुपये भी ले लिए. इसके बाद दोनों ने छात्रा की वीडियो उसकी सहेलियों और मंगेतर को भेज दी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा के मंगेतर ने इसके बारे में छात्रा को बताया. 

कानपुर पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी.

हॉस्टल में रहती थीं 30 छात्राएं

छात्रा ने अब परिवार के साथ मिलकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोीप महफूज अली और कर्मचारी कफील अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ दोनों के मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं. दरअसल हॉस्टल में 30 से अधिक छात्राएं रहती थी और 5 सालों से ये हॉस्टल चल रहा था. ऐसे में अब सवाल ये भी है कि क्या इन दोनों ने दूसरी छात्राओं को भी अपना शिकार बनाया है? 

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले पर एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया, लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं. मोबाइल की भी जांच की जा रही है. देखना होगा कि कहीं ये दोनों दूसरी लड़कियों को अपना शिकार तो नहीं बना रहे थे. जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: 24 साल पहले महाराष्ट्र में मुशर्रफ को ठिकाने लगा कानपुर का ओमप्रकाश चैन की बंसी बजा रहा था, अब उसके संग गजब खेला हुआ