लेटेस्ट न्यूज़

24 साल पहले महाराष्ट्र में मुशर्रफ को ठिकाने लगा कानपुर का ओमप्रकाश चैन की बंसी बजा रहा था, अब उसके संग गजब खेला हुआ

UP News: महाराष्ट्र के पालघर में साल 2001 में मुशर्रफ की हत्या की गई. हत्या का आरोप ओम प्रकाश और उसके दोस्त हारून पर लगा. दोनों ने ऑटो का किराया देने को लेकर हत्या की थी. हारून ने पकड़ा गया मगर ओमप्रकाश फरार रहा. अब 24 साल बाद ओमप्रकाश के साथ गजब खेला हो गया है.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur Viral news, Kanpur Crime news, Kanpur Police, Kanpur Crime, UP News, UP Viral news, up crime news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर क्राइम, कानपुर जुर्म, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी जुर्म
UP News
social share
google news

UP News: महाराष्ट्र के पालघर में एक युवक की हत्या करने वाला हत्यारा 24 साल बाद कानपुर के गांव से गिरफ्तार हो गया. 24 साल पहले उसने ऑटो का किराया ना देने पर एक सवारी की हत्या कर दी थी. हैरानी की बात ये है कि 24 साल बाद वह ऑटो चलाने के चक्कर में ही पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया. पिछले 24 सालों से महाराष्ट्र पुलिस उसे खोज रही थी. मगर वह गायब हो गया था. पुलिस ने उसे जिस तरह से पकड़ा है, उसकी खूब चर्चा हो रही है.