'मैं ठाकुर हूं' बोलने वालीं कानपुर की आस्था सिंह के साथ मुस्लिम युवक ने ई-रिक्शा में की गंदी हरकत, इस केस में अब ये हुआ

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Kanpur News: कानपुर में ई-रिक्शा के अंदर एक महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है. यह महिला HDFC बैंक की पूर्व कर्मचारी आस्था सिंह हैं, जो पहले अपने एक वायरल वीडियो “मैं ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी” को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं.

Kanpur Aastha Singh Incident

Kanpur Aastha Singh Incident News

Google CTA

Kanpur Aastha Singh Incident: कानपुर में ई-रिक्शा के अंदर एक महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है. यह महिला HDFC बैंक की पूर्व कर्मचारी आस्था सिंह हैं, जो पहले अपने एक वायरल वीडियो “मैं ठाकुर हूं, ऐसी की तैसी कर दूंगी” को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं. आस्था सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि ई-रिक्शा में उनके साथ एक व्यक्ति ने गलत हरकत की, जिसके बाद मामला वायरल हो गया और पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

ई-रिक्शा में सफर के दौरान लगाए गंभीर आरोप

आस्था सिंह के अनुसार, वह अपनी बैंक ब्रांच से निकलकर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं. उनके साथ एक अन्य महिला और सामने एक पुरुष यात्री मौजूद था. आस्था का आरोप है कि इसी दौरान उनके बगल बैठे मुस्लिम व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की और अनुचित तरीके से शारीरिक संपर्क किया. उन्होंने बताया कि "मेरे बगल में एक आंटी और सामने एक मुस्लिम व्यक्ति बैठा था. अचानक मुझे महसूस हुआ कि उसका पैर मेरे दोनों पैरों के बीच में था. मात्र 10 सेकंड के भीतर उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ के आगे तक पहुंच गया." 

विरोध करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया

आस्था ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और उसके हाथ पर थप्पड़ व मुक्के से वार किया. उनका कहना है कि इलाका विशेष समुदाय की भीड़ का होने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं बोल पाईं, लेकिन उन्होंने आरोपी का कुछ सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा आस्था पर ही बैठने की तमीज न होने का आरोप लगा दिया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया. पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर उनकी तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस टीम अब ई-रिक्शा के रूट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है.