Mainpuri News: जमीन विवाद में भैंस कांड, घर में घुसकर मारपीट, सात भैंसें ले जाने का आरोप

Newzo

• 05:44 PM • 22 Jul 2026

Mainpuri Land Dispute: जमीन विवाद को लेकर युवक ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और सात भैंसें ले जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाते हुए एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही.

जमीन विवाद में भैंस कांड, घर में घुसकर मारपीट, सात भैंसें ले जाने का आरोप

जमीन विवाद में भैंस कांड, घर में घुसकर मारपीट, सात भैंसें ले जाने का आरोप

Google CTA

Mainpuri News: थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गाड़ीवार निवासी राहुल कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और सात भैंसें खोलकर ले जाने का आरोप लगाया है.  पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

राहुल कुमार के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की सुबह करीब आठ बजे गांव के विमलेश, अनिल, योगेंद्र समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे. आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर सभी लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे.  विरोध करने पर उसके और उसकी वृद्ध मां के साथ मारपीट की गई.

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर में खड़े ट्रैक्टर और हॉल में रखे डीजल इंजन में भी तोड़फोड़ की. इसके बाद करीब सात लाख रुपये कीमत की सात भैंसों को खोलकर अपने साथ ले गए. राहुल कुमार का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है. उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे ही धमकाया और कहा कि उसने स्वयं अपनी भैंसें खोलकर भगा दी हैं. पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को भैंसें ले जाते हुए आरोपियों का वीडियो भी दिखाया, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि थाना स्तर पर शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई, बल्कि उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.