UP News: कानपुर के ग्वालटोली इलाके में पुलिस गश्त के दौरान एक सिपाही की ऐसी शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. रील बनाने के दौरान एक कॉन्स्टेबल ने ट्रांसजेंडर को किस कर दर दिया. इस घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, दूसरी तरफ लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और छवि पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT
मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान की घटना
यह घटना रविवार की बताई जा रही है जब आनंदेश्वर मंदिर के पास पार्किंग स्थल पर महाशिवरात्रि के बाद आयोजित सामूहिक भोज के कारण भारी भीड़ थी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें गश्त कर रही थीं. इसी दौरान एक ट्रांसजेंडर युवक फिल्मी गानों पर इंस्टाग्राम रील बना रहा था. तभी गश्त कर रहे सिपाहियों में से एक कॉन्स्टेबल अचानक पास आया और कैमरे की ओर देखते हुए ट्रांसजेंडर के गाल को चूम लिया.
नौकरी पर आई आंच, तो बंद कर दी सोशल मीडिया आईडी
जैसे ही यह रील इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई, यह तेजी से वायरल हो गई. वीडियो पर लोगों की आपत्ति और बढ़ते विवाद को देख संबंधित कॉन्स्टेबल घबरा गया. उसने कमेंट सेक्शन में वीडियो हटाने के लिए कई बार गुहार लगाई. कॉन्स्टेबल ने यहां तक लिखा कि इस वीडियो के कारण उसकी नौकरी खतरे में पड़ गई है और उसे गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जब पोस्ट नहीं हटी, तो उसने अपनी सोशल मीडिया आईडी ही बंद कर दी.
क्या कहती है पुलिस?
इस मामले पर एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा कॉन्स्टेबल ग्वालटोली थाने का नहीं है संभवत वह किसी विशेष ड्यूटी पर वहां तैनात रहा होगा. पुलिस अब वीडियो की सत्यता, समय और स्थान की पुष्टि कर रही है. एसीपी ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: कानपुर में सेना के जवान नितीश सचान को पुलिसवालों ने इतना पीटा की फट गया उनके कान का पर्दा फिर ये हुआ
ADVERTISEMENT









