अतीक के बेटे आबान की मौत के बाद झांसी पहुंचा भाई एहजम, भावुक होकर प्रशासन से की ये अपील

यूपी तक

• 11:18 AM • 07 Aug 2026

Aban Ahmed death: अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद उसका भाई एहजम अहमद गुरुवार को झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा. झांसी पहुंचते ही एहजम ने हादसे की जगह देखी और घायल लोगों से मुलाकात की.

UP Tak
Google CTA

Aban Ahmed death: उत्तर प्रदेश के झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत के बाद उसका भाई एहजम अहमद गुरुवार को झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा. यहां उसने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना. इससे पहले वह हादसे वाली जगह पर भी पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें...

हादसे वाली जगह का भी लिया जायजा

आबान अहमद की मौत के बाद एहजम अहमद सबसे पहले उस स्थान पर पहुंचा, जहां सड़क हादसा हुआ था. वहां उसने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया. इसके बाद वह झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनकी हालत की जानकारी ली.

प्रशासन से की यह भावुक अपील

मेडिकल कॉलेज में मीडिया से बातचीत के दौरान एहजम अहमद भावुक नजर आया. उसने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अपील की कि उसके 2 बड़े भाइयों को आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने की अनुमति दी जाए. बता दें कि एहजम दोनों बड़े भाई जेल में बंद हैं. एहजम ने कहा, "हम यही कहना चाह रहे हैं कि हमारे भाइयों को मिट्टी में आने दिया जाए."

कैसे हुआ था हादसा?

गुरुवार सुबह झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई थी. कार में कुल पांच लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अली अहमद से मिलने जा रहे थे

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया. उसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ. हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.