पूर्वांचल की बात: संजय निषाद के आंसुओं पर रवि किशन ने लिए मजे?

Sanjay Nishad Crying Viral Video: गोरखपुर में संजय निषाद मंच पर क्यों रोए? रवि किशन ने उनके आंसुओं पर क्या कहा और सीएम योगी ने रवि किशन को क्यों दी 'चेतावनी'? देखिए पूर्वांचल की राजनीति का यह दिलचस्प वीडियो.

यूपी तक

• 09:09 AM • 26 Mar 2026

follow google news

गोरखपुर में आयोजित एक मछुआरा सम्मेलन के दौरान निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के मंच पर भावुक होकर रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस घटनाक्रम पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन की प्रतिक्रिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजे लेने वाले दृश्य ने राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है. आपको बता दें कि 22 मार्च 2026 को गोरखपुर में एक मछुआरा सम्मेलन के दौरान संजय निषाद अपने समाज की स्थिति और पिछली सरकारों द्वारा किए गए 'अन्याय' को याद करते हुए फूट-फूट कर रोने लगे. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने अपनी ही सरकार (NDA) के संदर्भ में भी कुछ बातें कहीं, जिसमें उन्होंने बहू-बेटियों के अपमान और समाज के दर्द का जिक्र किया. चर्चा है कि यह आंसू आगामी चुनाव, मंत्रिमंडल विस्तार या अपने बेटे की राजनीतिक सेटिंग को लेकर एक रणनीतिक कदम भी हो सकते हैं. गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने संजय निषाद के इन आंसुओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 'ये आंसू नहीं, बल्कि मछुआरा समाज का दर्द और पीड़ा है जो टेलीविजन पर दिखाई दे रही है.'

सम्मेलन में मौजूद कुछ लोगों ने संजय निषाद के आंसुओं पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि जब आपके पास 11 विधायक हैं और आप खुद मंत्री हैं, तो समाज का भला क्यों नहीं कर पा रहे? कुछ ने इसे 'राजनैतिक आंसू' करार दिया. उधर निषाद वोटों पर मची इस खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर निषाद राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है.