मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा दिए ऐसे आरोप कि सन्न रह गई पूरी दुनिया! क्या कह दिया ऐसा?

महाकुंभ से वायरल हुई अभिनेत्री मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप. मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से शादी के बाद लव जिहाद और स्टारडम के बीच फंसी जिंदगी.

यूपी तक

• 06:25 PM • 25 Mar 2026

follow google news

महाकुंभ से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं और फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा अब एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है, जिसे उनके परिवार और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने 'लव जिहाद' करार दिया है. इस रिश्ते को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब सड़कों से लेकर पुलिस तक पहुंच गया है, जिससे अभिनेत्री की निजी जिंदगी और करियर दोनों दांव पर लग गए हैं.

यह भी पढ़ें...

विवाद के बीच मंगलवार को केरल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने पूरी कहानी को पलटते हुए अपने ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा का दावा है कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छूने की कोशिश की और जब उन्होंने यह बात अपने परिवार को बताई, तो उन्होंने साथ देने के बजाय चुप रहने को कह दिया. रोते हुए अभिनेत्री ने इंसाफ की गुहार लगाई और सनोज मिश्रा को 'घटिया इंसान' बताते हुए उन पर लड़कियों को फिल्मों का झांसा देकर शोषण करने का आरोप जड़ा है.

दूसरी तरफ, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इन आरोपों से पहले ही बयान दिया था कि मोनालिसा की शादी ने उनकी फिल्म को संकट में डाल दिया है और अब फिल्म का रिलीज होना मुश्किल है. उन्होंने मोनालिसा के साथ आगे काम न करने की बात कही थी. फिलहाल अभिनेत्री ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें और उनके पति फरमान को सरकार से मदद नहीं मिली, तो वे कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. अब सवाल यह बना हुआ है कि इस स्टारडम, आरोपों और टूटती उम्मीदों के बीच सच क्या है और क्या मोनालिसा को इंसाफ मिल पाएगा.