उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही पार्टी के सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में 'वीमेन वर्क फोर्स' की संख्या 12% से भी कम थी. वर्तमान में यह आंकड़ा बढ़कर 36% को पार कर चुका है, जो सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रियता को दर्शाता है.
ADVERTISEMENT
रवि किशन की सीट पर सीएम ने लिए मजे
महिलाओं की इसी बढ़ती भागीदारी का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में रवि किशन की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जब अगला चुनाव आएगा, तो रवि किशन की सीट पर भी कोई महिला दावेदार हो सकती है.' सीएम ने हंसते हुए यह भी जोड़ा, 'देखिए, लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए.' इससे पहले रवि किशन ने मंच पर अपने चिर-परिचित अंदाज में 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए. रवि किशन ने यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के हालिया भावुक होने (मंच पर रोने) का भी जिक्र किया और उसे मछुआरा समाज का दर्द और पीड़ा बताया.
ADVERTISEMENT









