गोरखपुर में JCB से कुचलकर आर्यवर्धन की हुई थी मौत, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, सपा नेता साधु यादव हाउस अरेस्ट

गोरखपुर में 18 नवंबर को अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 14 साल के नाबालिग बच्चे आर्यवर्धन की जेसीबी से कुचलकर मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस अब तक जेसीबी चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

गोरखपुर में बुलडोजर से एक बीजेपी नेता के बेटे की मौत हो गई थी.

गोरखपुर में बुलडोजर से एक बीजेपी नेता के बेटे की मौत हो गई थी.

Google CTA

गोरखपुर में 18 नवंबर को अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 14 साल के नाबालिग बच्चे आर्यवर्धन की जेसीबी से कुचलकर मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस अब तक जेसीबी चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं समाजवादी पार्टी के नेता साधु यादव को हाउस अरेस्ट किया गया है. इसका साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में अब तक 20 से 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें...

इस बीच अखिलेश यादव ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ऐक्स पर लिखा है कि 'वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है.' इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय से मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच करने की मांग की है.

रोड शो हादसे के बाद पांच गिरफ्तार

18 नवंबर को गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से 14 साल के नाबालिग बच्चे आर्यवर्धन की मौत हो गई थी. आर्यवर्धन बीजेपी नेता ओंकार सिंह का बेटा था. ओंकार सिंह बीजेपी के निर्वाचन आयोग संपर्क विभाग के जिला सह-संयोजक हैं.

अब इस मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर रात तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सिटी निमिष पाटिल ने सभी पांच लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस ने रोड शो में इस्तेमाल की गई चारों जेसीबी मशीनों को भी जब्त कर लिया है. अब पुलिस इन मशीनों के मालिकाना हक और इन्हें रोड शो के लिए किसने उपलब्ध कराया था, इसकी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस

एफआईआर में साधु यादव का भी नाम

आर्यवर्धन की मौत के मामले में जो FIR दर्ज कराई गई, उसमें समाजवादी पार्टी के नेता साधु यादव का नाम भी शामिल है. इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें घर से एम्स-गोरखपुर थाने ले गई थी. हालांकि अब ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साधु यादव को हाउस अरेस्ट कर लिया है. 

खुद साधु यादव के परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया. इसमें परिवार ने दावा किया है कि पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया है. साधु यादव के भाई सुरेंद्र यादव भी इस वीडियो में सपा पदाधिकारियों को घर बुलाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने भी दावा किया कि पुलिस ने उनके घर को सभी तरफ से घेर रखा है.

बात दें साधु यादव की पत्नी चिंता यादव कैंपियरगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस

सीएम योगी ने कही थी हत्या

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है. उन्होंने साफ कहा था कि इस घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया

इस गिरफ्तारी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के साधु यादव, शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव और वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में जेल भेजे जाने का समाचार मिला है, जो दुखद और निंदनीय है. उन्होंने आगे लिखा है कि इस मामले में वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, फिर भी यह अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है. अखिलेश यादव ने मांग की कि माननीय न्यायालय स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच करे.

यह भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में में ली अंतिम सांस