गोरखपुर में जिस बच्चे की JCB से कुचलकर हुई थी मौत, उस परिवार से मिले CM योगी आदित्यनाथ

गजेंद्र त्रिपाठी

19 Nov 2026 (अपडेटेड: 19 Nov 2026, 08:00 PM)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचकर 14 वर्षीय मृतक छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के परिवार से मिले हैं. सीएम योगी ने परिजनों के घर पहुंचते ही मृतक बच्चे को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और परिजनों को न्याय दिलाने का भी पूरा भरोसा दिया है.

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचकर 14 वर्षीय मृतक छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के परिवार से मिले हैं. सीएम योगी ने परिजनों के घर पहुंचते ही मृतक बच्चे को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और परिजनों को न्याय दिलाने का भी पूरा भरोसा दिया है. सीएम योगी इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के मासूम बच्चे को सड़क पर कुचल देना अक्षम्य है और इस घटना में शामिल दोषियों को इसकी कीमत चुकानी होगी. बता दें यह घटना 18 नवंबर 2026 को कुड़ाघाट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुई थी. दरअसल इस रोड शो में फूल बरसाने के लिए लगाई गई एक जेसीबी की चपेट में आने के बाद 10वीं कक्षा के छात्र आर्यवर्धन की दर्दनाक मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी ने बोले- स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त नजर आए. उन्होंने कहा है कि जिस परिवार ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और जेल की यातनाएं झेली हैं, उस परिवार के 14 साल के मासूम बच्चे के साथ इस तरह की क्रूरता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम योगी ने आरोप लगाया है कि जेसीबी से ठोकर लगने के बाद जबरदस्ती उसके ऊपर वाहन चढ़ाकर उसकी हत्या की गई है. उन्होंने प्रशासन को मेरिट के आधार पर कानून के दायरे में रहकर अराजकता फैलाने वाले इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढें: गोरखपुर बुलडोजर हादसे पर अखिलेश का रिएक्शन, सीएम योगी के पीड़ित परिवार से मिलने से पहले तोड़ी चुप्पी

सपा के इतिहास और उसकी कार्यशैली पर बोला हमला

सीएम योगी ने इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि गुंडागर्दी, अराजकता और उद्दंडता समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है. सड़कें लोगों के चलने के लिए होती हैं, न कि अराजकता फैलाने लिए. योगी ने साफ कहा है कि सपा मुखिया और उनके कार्यकर्ताओं की इस कायराना हरकत से मानवता भी शर्मसार हो रही है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि पहले भी इन लोगों ने प्रदेश को माफियाओं के हवाले करके तबाह कर दिया था और आज फिर से इनकी गर्मी चढ़ रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर यह गुंडागर्दी अब बिल्कुल नहीं चलेगी.

यह भी पढें: गोरखपुर बुलडोजर हादसे पर अखिलेश का रिएक्शन, सीएम योगी के पीड़ित परिवार से मिलने से पहले तोड़ी चुप्पी

कैसे हुआ था यह दर्दनाक हादसा?

यह पूरा मामला बुधवार 18 नवंबर 2026 का है. गोरखपुर के कुड़ाघाट इलाके से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान केंद्रीय विद्यालय में 10वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत अपनी बहन को लेने उसके स्कूल जा रहा था, तभी सड़क पार करते समय उसे एक जेसीबी ने जोरदार टक्कर मार दी. यह जेसीबी अखिलेश यादव के काफिले के पीछे फूल बरसाने के लिए चल रही थी.  इस हादसे का बाद वह डिवाइडर से टकरा गया और उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढें: गोरखपुर बुलडोजर हादसे पर अखिलेश का रिएक्शन, सीएम योगी के पीड़ित परिवार से मिलने से पहले तोड़ी चुप्पी

पिता ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत स्थानीय भाजपा नेता हैं और भाजपा महानगर के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सहसंयोजक हैं. उनका सीधा आरोप है कि उनके बेटे के सड़क पार कर डिवाइडर तक पहुंच जाने के बावजूद जेसीबी से टक्कर लगना इस बात की पुष्टि करता है कि उसकी जानबूझकर हत्या की गई है. इस घटना से गुस्साए परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर की झारखंडी कॉलोनी के सामने चक्काजाम भी किया था और अखिलेश यादव समेत पूरे आयोजक मंडल पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की थी.

यह भी पढें: गोरखपुर बुलडोजर हादसे पर अखिलेश का रिएक्शन, सीएम योगी के पीड़ित परिवार से मिलने से पहले तोड़ी चुप्पी

पुलिस की कार्रवाई और अखिलेश की प्रतिक्रिया

इस मामले में कार्रवाई करते हुए गोरखपुर की एम्स पुलिस ने मृतक के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की तहरीर के आधार पर 6 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो जारी करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने उल्टा प्रशासन पर इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा वालों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वे किसी को भी झूठे मुकदमे में फंसा देते हैं.

यह भी पढें: गोरखपुर बुलडोजर हादसे पर अखिलेश का रिएक्शन, सीएम योगी के पीड़ित परिवार से मिलने से पहले तोड़ी चुप्पी