अखिलेश यादव ने गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट से टिकट किया फाइनल, विनय शंकर तिवारी को बनाया उम्मीदवार

रवि गुप्ता

• 06:28 PM • 19 Nov 2026

समाजवादी पार्टी ने यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी का टिकट फाइनल कर दिया है. गोरखपुर में नौ विधानसभा सीटें हैं. ऐसे में इस ऐलान के बाद वह जिले से पहले और एकमात्र औपचारिक घोषित उम्मीदवार बन गए हैं. 

विनय शंकर तिवारी

विनय शंकर तिवारी

Google CTA

समाजवादी पार्टी ने यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी का टिकट फाइनल कर दिया है. गोरखपुर में नौ विधानसभा सीटें हैं. ऐसे में इस ऐलान के बाद वह जिले से पहले और एकमात्र औपचारिक घोषित उम्मीदवार बन गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

इस घोषणा के बाद पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने यूपी तक के साथ खास बातचीत की है. इन दौरान उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि इस बार गोरखपुर में सिर्फ सुधार नहीं बल्कि परिवर्तन होगा और सपा का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहेगा.

चिल्लूपार से सपा ने  विनय शंकर तिवारी को दिया टिकट

समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. गोरखपुर जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अभी तक केवल चिल्लूपार सीट पर ही उम्मीदवार का नाम साफ हुआ है. ऐसे में विनय शंकर तिवारी से यूपी तक ने कई सवाल किए हैं. हमने पूछा है कि क्या गोरखपुर में पार्टी की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी? क्या अखिलेश यादव पार्टी के कप्तान और विनय शंकर तिवारी गोरखपुर में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे? उनसे यह भी पूछा है कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है और अब वह जिले में किस तरह इस जिम्मेदारी को निभाने वाले हैं?

1. सवाल- सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन तिवारी हाता आकर उन्होंने एक अलग मैसेज दिया है, इस पर क्या कहना चाहेंगे?

जवाब- तिवारी हाता भी पीडीए का एक हिस्सा है. अखिलेश यादव इसी दृष्टिकोण को रखते हुए तिवारी 'हाता' आए थे और यह पीडीए से अलग नहीं है.

2. सवाल- पिछली बार गोरखपुर की नौ सीटों में सपा का आंकड़ा शून्य था, इस बार कितनी सीटें और क्या तैयारी है?

जवाब- विनय शंकर तिवारी ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि 2024 के चुनाव का आंकड़ा देख लीजिए, उसमें सुधार हुआ था. उन्होंने दावा किया है कि अब आगे सुधार नहीं बल्कि परिवर्तन होगा और इस बार स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहेगा.

3. सवाल- गोरखपुर निषाद बाहुल्य जिला है, ऐसे में लोगों से बातचीत और मैनेजमेंट कैसे करेंगे?

जवाब- इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा है कि अगर वे अपनी रणनीति अभी बता देंगे तो दूसरे लोग जान जाएंगे. विनय शंकर तिवारी ने कहा है कि वे चुनाव का मैनेजमेंट कैसे करेंगे, यह उनकी रणनीति का हिस्सा है और इसका खुलासा अभी नहीं कर सकते हैं.

4. सवाल- डॉ. संजय निषाद गोरखपुर से आते हैं और निषाद पार्टी सड़कों पर उतर रही है, इसे कैसे देखते हैं?
 
जवाब- इस पर उन्होंने कहा है कि वे सरकार के सहयोगी हैं और कोई भी सहयोगी किसी का भी हो सकता है. हालांकि उन्होंने इस सवाल का खुलकर जवाब नहीं दिया है. 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर बुलडोजर हादसे पर अखिलेश का रिएक्शन, सीएम योगी के पीड़ित परिवार से मिलने से पहले तोड़ी चुप्पी