बृजभूषण शरण सिंह और शंकराचार्य के बीच तनातनी, गौ रक्षा के मुद्दे पर अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सुनाई खरी-खोटी!

यूपी तक

• 03:06 PM • 17 Jul 2026

Gau Raksha Yatra: गोंडा में शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद की गौ रक्षा यात्रा पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाषणों से नहीं, बल्कि दूध का उचित दाम मिलने से गौ रक्षा संभव है. वहीं शंकराचार्य ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती देते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं.

Google CTA

Gau Raksha Yatra: गौ रक्षा का संकल्प लेकर उत्तर प्रदेश के जिलों के दौरे पर निकले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सफर जब बीजेपी के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के गृह जनपद गोंडा पहुँचा, तो सियासत गरमा गई. खुद को बड़ा सनातनी और गौ प्रेमी बताने वाले बृजभूषण शरण सिंह ने शंकराचार्य की इस यात्रा और भाषणों पर तीखा तंज कसते हुए इसे महज एक दिखावा करार दिया है. बृजभूषण ने साफ कहा कि भाषणों से गौ रक्षा नहीं होने वाली क्योंकि गौ पालन पूरी तरह से घाटे का सौदा हो चुका है. वहीं दूसरी ओर, गोंडा पहुँचे शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दे दी है.

यह भी देखें...

गौ पालन को बताया बड़ा घाटा

बृजभूषण शरण सिंह ने शंकराचार्य की गौ रक्षा यात्रा को लेकर कहा कि केवल भाषणों और यात्राओं से जमीनी स्तर पर कुछ भी बदलने वाला नहीं है. उन्होंने पूरा खेल समझाते हुए कहा कि आज के समय में गाय पालना एक घाटे का सौदा बन चुका है क्योंकि अब बैलों का कोई प्रयोग नहीं रह गया है. बृजभूषण के अनुसार, एक किलो दूध पैदा करने में पशुपालक को करीब 15 रुपये की लागत आती है, जबकि बाजार में यह दूध केवल 30, 35 या 40 रुपये किलो ही बिक पाता है. शहरों में भी इसका दाम ज्यादा से ज्यादा 50 से 60 रुपये लीटर ही है, जिससे गाय पालने वालों को सीधा नुकसान हो रहा है.

फैट का रेट बढ़ाने का सुझाव

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सुझाव दिया कि जो लोग गौ रक्षा के लिए बड़े-बड़े आंदोलन चला रहे हैं, उन्हें भाषण देने के बजाय दूध में फैट का रेट बढ़ाने के लिए आंदोलन करना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें गाय और भैंस के दूध से जुड़े नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में गाय को बचाना है तो उसकी मुख्य जड़ पर प्रहार करना होगा और दूध का उचित मूल्य दिलाना होगा. बृजभूषण के मुताबिक, गाय के दूध का दाम कम से कम 150 रुपये किलो होना चाहिए, जिसके बाद लोग खुद-ब-खुद अपने घरों में गाय पालना शुरू कर देंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी चुनौती

इस बीच गोंडा पहुँचे शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद ने मंच से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा और उन पर जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. शंकराचार्य ने कहा कि सीएम योगी ने पहले अयोध्या आकर कहा था कि उन्होंने एसआईटी बना दी है जो दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी, लेकिन अब वे उस सवाल से बचने के लिए 27 साल पुरानी घटना को झूठे तरीके से पेश कर रहे हैं. शंकराचार्य ने बेहद कड़े तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे सिद्ध करके दिखाएं कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर कब नमाज हुई थी, नहीं तो पवित्र क्षेत्र में आकर झूठ बोलने के लिए वे अपनी गद्दी छोड़ दें.