रायता फैलाकर गई साफ कर रहा हूं... विनेश फोगाट ने लगाए कुश्ती खेलने से रोकने का आरोप तो बृजभूषण सिंह ने दिया ये जवाब

यूपी तक

12 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Brij Bhushan on Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा पलटवार. उन्होंने कहा कि वह विनेश द्वारा फैलाया गया रायता साफ कर रहे हैं. WFI के बैन और कुश्ती में जारी घमासान पर पूर्व अध्यक्ष का बड़ा बयान.

Brij Bhushan on Vinesh Phogat

Brij Bhushan on Vinesh Phogat

Google CTA

Brij Bhushan on Vinesh Phogat: महिला पहलवान विनेश फोगाट नेशनल ओपन रेसलिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में पहुंची थीं. 57 किलो भार वर्ग में पंजीकरण कराने के बावजूद भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा जून तक लगाए गए बैन के कारण उन्हें खेलने से रोक दिया गया. इस पर विनेश ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कुश्ती संघ पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और संन्यास के लिए मजबूर करने के गंभीर आरोप लगाए. अब इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए पूर्व बीजेपी सांसद ने कड़ा जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें...

'रायता ठीक कर रहा हूं' 

विनेश के आरोपों का जवाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 'मैं इस समय उस रायते को ठीक कर रहा हूं जो यह महिला पीछे फैला कर गई है.' इस दौरान उन्होंने ये भी साफ किया कि अब कुश्ती से जुड़े प्रशासनिक फैसले लेना उनका काम नहीं है और न ही वे इसमें हस्तक्षेप कर रहे हैं.  पूर्व अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मैच कहां होंगे और कौन खेलेगा यह पूरी तरह से भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का विषय है. उन्होंने कहा कि यह मेरे सरोकार का विषय नहीं है. यह WFI के अधिकार क्षेत्र में आता है. वही तय करेंगे कि कौन मुकाबला करेगा और कौन नहीं.  बृजभूषण ने आगे कहा कि महासंघ का अस्तित्व ही खिलाड़ियों से है और वह कभी किसी को बिना वजह नहीं रोकता. अगर सचमुच किसी को मुकाबला करने से रोका गया है, तो ऐसा करने का कोई न कोई ठोस कारण जरूर बताया गया होगा.

बता दें कि विनेश फोगाट लंबे समय से कुश्ती संघ और बृज भूषण के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. विनेश का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर डोमेस्टिक इवेंट्स से दूर रखा जा रहा है ताकि उनका करियर खत्म किया जा सके. वहीं कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना शो-कॉज नोटिस का जवाब दिए विनेश को खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती