Gonda Crime News: गोण्डा में 2 किलो 407 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Gonda News: गोण्डा के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने बशीरनगर-राधेपुरवा मार्ग पर गश्त के दौरान इरशाद उर्फ शाहरुख नामक युवक को 2 किलो 407 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मादक पदार्थों के विरुद्ध यह बड़ी कार्रवाई है.

Gonda Ganja Smuggling Case

Newzo

• 05:34 PM • 02 Jun 2026

follow google news

 Gonda News: अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 407 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक प्रशांत गुप्ता अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान बशीरनगर से राधेपुरवा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद उर्फ शाहरुख पुत्र स्वर्गीय हसमत अली, निवासी मालिया टोला पटेलनगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा बताया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 407 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 506/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.