Illegal weapon recovered in Gonda:गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान खजुआ पसका पुल के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. घेराबंदी कर पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ.गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज यादव पुत्र लल्ले यादव निवासी बनियन पुरवा, उल्टहवा माझा पसका थाना परसपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
चेकिंग के दौरान पुलिस देखकर लगा था भागने
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सावन सिंह, कांस्टेबल राम नरेश यादव और कांस्टेबल सुभाष चंद शामिल रहेके परसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान खजुआ पसका पुल के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. घेराबंदी कर पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ.
आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज यादव पुत्र लल्ले यादव निवासी बनियन पुरवा, उल्टहवा माझा पसका थाना परसपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सावन सिंह, कांस्टेबल राम नरेश यादव और कांस्टेबल सुभाष चंद शामिल रहे.
ADVERTISEMENT









