Gonda News: जनता दर्शन में दिव्यांग युवक की फरियाद सुनते ही सक्रिय हुईं डीएम, मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल

Newzo

• 02:30 PM • 18 Jun 2026

Janta Darshan Gonda: जनता दर्शन में पहुंचे दिव्यांग युवक की परेशानी सुनकर डीएम प्रियंका निरंजन तुरंत सक्रिय हो गईं. उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में ही युवक को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई और अधिकारियों को दिव्यांग पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने के निर्देश दिए. प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की लोगों ने सराहना की.

जनता दर्शन में दिव्यांग युवक की फरियाद सुनते ही सक्रिय हुईं डीएम, मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल

जनता दर्शन में दिव्यांग युवक की फरियाद सुनते ही सक्रिय हुईं डीएम, मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल

Google CTA

Gonda News: गोण्डा कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला. जनसुनवाई में पहुंचे दिव्यांग युवक अनमोल पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम रुदौलिया, करनैलगंज ने आवागमन में हो रही कठिनाइयों से जिलाधिकारी को अवगत कराया.

यह भी पढ़ें...

दिव्यांग युवक की समस्या सुनते ही जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आईं और उसकी बातों को गंभीरता से सुना. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए. जिलाधिकारी की पहल पर कलेक्ट्रेट परिसर में ही अनमोल को ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी गई.

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांग युवक को दिव्यांग पेंशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाए. इस दौरान उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना की.

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों एवं पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार एवं दिव्यांग विभाग के वसीम अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.