फिर चर्चा में आईं सीमा हैदर! छठे बच्चे का नाम रखा ‘भारत’, हिंदू धर्म अपनाने पर कही ये बात...

यूपी तक

• 10:55 AM • 05 Apr 2026

Seema Haider news: सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नाम ‘भारत’ रखा, जिसका नामकरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म अपने पर गर्व जताया और भारत में ही रहने की इच्छा दोहराई.

Google CTA

Seema Haider news: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनके छठे बच्चे का नामकरण संस्कार है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का नाम भारत रखा. यह कार्यक्रम परिवार और गांव के लोगों की मौजूदगी में पूरे उत्साह और परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ. इस मौके पर सीमा ने हिंदू धर्म अपनाने पर गर्व जताते हुए भारत में रहने की अपनी इच्छा दोहराई.

यह भी देखें...

धूमधाम से हुआ नामकरण संस्कार

सीमा हैदर के छठे बच्चे के नामकरण का कार्यक्रम परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में धूमधाम से आयोजित किया गया. समारोह के दौरान परिवार के सदस्यों ने मिलकर बच्चे का नाम भारत रखा, जिसका अर्थ देश और उसकी पहचान से जुड़ा माना जाता है.

इस अवसर पर सीमा ने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म बहुत सुंदर लगता है और वे इस धर्म को अपनाने पर गर्व महसूस करती हैं. कार्यक्रम में उनके वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस मौके पर परिवार को शुभकामनाएं दीं.

ऑनलाइन गेम से शुरू हुई थी सीमा और सचिन की कहानी

बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी भी काफी चर्चा में रही है. दोनों की मुलाकात साल 2019 में एक ऑनलाइन गेम खेलते समय हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उनका रिश्ता गहराता चला गया. इसके बाद साल 2023 में सीमा अपने बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आ गईं और सचिन मीणा के साथ रहने का फैसला किया. फिलहाल दोनों ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन बिता रहे हैं.

भारत के प्रति जताया प्रेम और अपनापन

नामकरण समारोह के दौरान सीमा हैदर ने भारत के प्रति अपने लगाव को भी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे भारत के क्रिकेट मैच देखने को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना करती हैं. सीमा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं क्योंकि भारत में उन्हें लोगों का प्यार और अपनापन मिला है. उनके अनुसार यहां उन्हें एक नया जीवन शुरू करने का अवसर मिला है.

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी के इन 15 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट