UP की पहली महिला कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह, पति राजेश्वर ED की अफसरी छोड़ बन चुके हैं MLA

यूपी सरकार ने IPS लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया है. इसी के साथ लक्ष्मी सिंह किसी जिले की पहली महिला पुलिस…

UP Tak

हर्ष वर्धन

• 08:40 AM • 29 Nov 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

यूपी सरकार ने IPS लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया है. इसी के साथ लक्ष्मी सिंह किसी जिले की पहली महिला पुलिस आयुक्त बन गई हैं.

अब तक गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर रहे आलोक सिंह की जगह लक्ष्मी सिंह की तैनाती की गई है.

लखनऊ में अब तक आईजी रेंज रहीं लक्ष्मी सिंह बेहद तेजतर्रार आईपीएस अफसर मानी जाती हैं. 

ऐसा कहा जा रहा है कि गौतमबुद्ध नगर जिले में लक्ष्मी सिंह की तैनाती से अपराध और अपराधियों पर तो शिकंजा कसेगा ही, साथ ही पुलिस के भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी. 

बता दें कि आईपीएस लॉबी में लक्ष्मी सिंह को ‘सिंघम आईपीएस’ भी कहा जाता रहा है.

गौरतलब है कि आईपीएस लक्ष्मी सिंह को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है. 

आपको बता दें कि लक्ष्मी सिंह लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह की पत्नी हैं.

भाजपा विधायक बनने से पहले राजेश्वर सिंह ED में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर तैनात थे.

वहीं, जब राजेश्वर सिंह सरोजिनी नगर सीट से चुनाव लड़ रहे थे, तब लक्ष्मी सिंह IG रेंज लखनऊ थीं. इसी बात का उस दौरान सपा ने विरोध किया था.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें