ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी में लड़कियों ने कर दी छात्रा की रैगिंग, उसके साथ जो-जो किया वो जान हिल जाएंगे!

Greater Noida Ragging Case: ग्रेटर नोएडा से रैगिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं पर एक अन्य छात्रा के साथ रैगिंग करने का आरोप लगा है.

Greater Noida Ragging Case

यूपी तक

• 03:53 PM • 04 May 2026

follow google news

Greater Noida Ragging Case: ग्रेटर नोएडा से रैगिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं पर एक अन्य छात्रा के साथ रैगिंग करने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ छात्राएं पीड़ित छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करती दिखाई दे रही हैं. साथ ही वे उसके बाल खींचते हुए और थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था व अनुशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

जांच समिति 4-5 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी

मामला सामने आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया है. अब यह समिति वीडियो की सच्चाई और पूरी घटना की विस्तार से जांच करेगी और 4 से 5 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपेगी.

रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई

वहीं, स्थानीय पुलिस भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है. एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि वायरल वीडियो करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक पुलिस को न तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से और न ही पीड़ित छात्रा की तरफ से कोई आधिकारिक शिकायत मिली है. पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर दोषी छात्राओं के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.