भारी बारिश के बाद नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे 3 से 4 फीट तक भरा पानी, आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस

अरुण त्यागी

• 02:33 PM • 07 Aug 2026

नोएडा में 7 अगस्त को भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया. महामाया फ्लाईओवर के नीचे 3-4 फीट पानी में NGO की एंबुलेंस फंस गई, जिसमें ANM और टेक्नीशियन मौजूद थे.

Noida News

Noida News

Google CTA

नोएडा में आज यानी 7 अगस्त को हुई तेज मॉनसूनी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया और सड़कें स्विमिंग पूल जैसी नजर आने लगीं. महामाया फ्लाईओवर के नीचे पानी भरने से एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही. 

यह भी पढ़ें...

महामाया फ्लाईओवर के नीचे फंसी एंबुलेंस

सेक्टर-95 स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास अंडरपास में करीब 3 से 4 फीट तक पानी भर गया. इसी पानी में एक NGO की एंबुलेंस फंस गई. एंबुलेंस में ANM और टेक्नीशियन मौजूद थे.

एंबुलेंस ड्राइवर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि वे करीब आधे घंटे से पानी में फंसे रहे. उन्हें कोई मदद नहीं मिली. उन्होंने यह भी बताया कि एंबुलेंस में उस समय कोई मरीज नहीं था.

सड़कों पर भरा पानी

भारी बारिश के बाद नोएडा की कई सड़कों पर जलभराव हो गया. सेक्टर-95 फ्लाईओवर के पास का यह नजारा हाईटेक सिटी की बदहाल तस्वीर दिखा रहा है. 

बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति ने नोएडा अथॉरिटी की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. कागजों में जल निकासी को लेकर किए जाने वाले तमाम दावों के बीच जमीन पर भारी बारिश के बाद स्थिति अलग नजर आई.

दिल्ली-NCR में भी भारी बारिश

नोएडा के साथ दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भी आज भारी बारिश हुई. बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है. नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे फंसी एंबुलेंस का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है.