नॉएडा में बड़ा हादसा! गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 5 लोग झुलसे, जानें लेटेस्ट अपडेट

भूपेंद्र चौधरी

• 09:55 AM • 14 Oct 2023

Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पांच लोग झुलस…

UPTak
Google CTA

Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पांच लोग झुलस गए. पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आपको बता दें कि मौके पर पुलिस मौजूद है. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने बताया कि भूप सिंह भडाना के मकान में किराए पर रहने वाले रणबीर (24 वर्ष) पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 30 मिनट पर अपने घर पर समोसा बना रहे थे. समोसा बनाते समय एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपटे में आकर घर में मौजूद गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (50 वर्ष), विजय (32 वर्ष) और रणधीर (24 वर्ष) सहित पांच लोग झुलस गए.

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)