Fatehpur News: फतेहपुर में पथराव कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से 3 आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur Stone Pelting Case: फतेहपुर के शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर हुए पथराव और मारपीट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फतेहपुर में पथराव कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से 3 आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में पथराव कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से 3 आरोपी गिरफ्तार

Newzo

• 02:18 PM • 25 Jun 2026

follow google news

Fatehpur News: जिले के शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई . पुलिस ने गौरव सिंह उर्फ राघव सिंह (21) , किशन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह (26) तथा श्वेफ पुत्र नफीस (19) निवासी शादीपुर , कोतवाली क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया.

बताया जाता है कि शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया था, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ , जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. एक पक्ष के लोगों का चालान पहले ही किया जा चुका है, जबकि दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.