Fatehpur News: नाली सफाई विवाद ने लिया हिंसक मोड़, घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Newzo

• 03:08 PM • 10 Jul 2026

Fatehpur Drain Dispute: फतेहपुर में नाली सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है.

नाली सफाई विवाद ने लिया हिंसक मोड़, घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

नाली सफाई विवाद ने लिया हिंसक मोड़, घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Google CTA

Fatehpur News: थाना जहानाबाद क्षेत्र के कंजरन डेरा, मजरा जाफरपुर सिठर्रा में नाली सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि सुबह करीब पांच बजे एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

पुरानी रंजिश में हुआ हमला 

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले नाली की सफाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी. उस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था. आरोप है कि उसी रंजिश में शुक्रवार सुबह दोबारा हमला किया गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.  तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है.

16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा 

भाजपा नेत्री जालिद्री गिहार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से मुलाकात कर परिवार की सुरक्षा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी उठाई.

गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी 

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जालिद्री गिहार की तहरीर के आधार पर 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.