Fatehpur News: प्रेम विवाह के बाद युवती लापता, परिजनों ने पति पर हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

Newzo

• 01:23 PM • 22 Jul 2026

Fatehpur Crime News: प्रेम विवाह के बाद युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने पति पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.

प्रेम विवाह के बाद युवती लापता, परिजनों ने पति पर हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

प्रेम विवाह के बाद युवती लापता, परिजनों ने पति पर हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

Google CTA

Fatehpur News: जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पति पर हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित पिता महावीर, निवासी ग्राम धारीपुर औरई, थाना थरियांव, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी लगभग 18 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी को ग्राम मिश्रापुर निवासी गंगासागर 11 अप्रैल 2025 को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. इस संबंध में थरियांव थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.

परिजनों के अनुसार बाद में जानकारी मिली कि पुष्पा देवी राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रापुर में गंगासागर के साथ किराए के मकान में रह रही थी.  उन्होंने वहां जाकर अपनी पुत्री से मुलाकात भी की थी.  बताया गया कि पुष्पा देवी की अपनी बड़ी बहन शिव देवी से नियमित फोन पर बातचीत होती थी और 16 जून 2026 को दोनों की आखिरी बार बात हुई थी.

महावीर का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से उनकी पुत्री का कोई पता नहीं चल रहा है. उनका कहना है कि क्षेत्र में चर्चा है कि गंगासागर ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया है. जब परिजन उससे पूछताछ करने पहुंचे तो उसने महिला के कहीं चले जाने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इस पर संदेह जताया है.

पीड़ित पिता ने राधानगर थाने में तहरीर देकर पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करने, गंगासागर से पूछताछ करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर युवती का पता लगाने की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.