Fatehpur News: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस तबादला सूची के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT
आदेश के अनुसार, जहानाबाद थाना अध्यक्ष उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. जहानाबाद में तैनात मनीष कुमार को किशनपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि किशनपुर थाना अध्यक्ष योगेश कुमार को थाना अध्यक्ष जहानाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसी क्रम में सर्विलांस प्रभारी अभिलाष तिवारी को थाना अध्यक्ष धाता नियुक्त किया गया है. असोथर थाना अध्यक्ष रामशंकर सरोज को प्रभारी निरीक्षक मालवा बनाया गया है, जबकि मालवा के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा को थाना अध्यक्ष असोथर का प्रभार दिया गया है.
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात रमेश पटेल को प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 नियुक्त किया गया है. वहीं निरीक्षक प्रमोद पाठक को नारकोटिक्स सेल के साथ डीसीआरबी प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है.
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT











