Fatehpur News: गिट्टी कम, डामर ज्यादा, जल जीवन मिशन की सड़क मरम्मत में अनियमितता पर पीडब्ल्यूडी सख्त, गुणवत्ता पूरी होने तक भुगतान पर रोक

Newzo

• 05:08 PM • 14 Jul 2026

Fatehpur Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत सड़क मरम्मत में गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने सख्ती दिखाई है. निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने के बाद ठेकेदार को फटकार लगाई गई और मानकों के अनुरूप कार्य पूरा होने तक भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए.

गिट्टी कम, डामर ज्यादा, जल जीवन मिशन की सड़क मरम्मत में अनियमितता पर पीडब्ल्यूडी सख्त, गुणवत्ता पूरी होने तक भुगतान पर रोक

गिट्टी कम, डामर ज्यादा, जल जीवन मिशन की सड़क मरम्मत में अनियमितता पर पीडब्ल्यूडी सख्त, गुणवत्ता पूरी होने तक भुगतान पर रोक

Google CTA

Fatehpur News: जनपद के जहानाबाद नगर में जल जीवन मिशन-2 के तहत पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद कराई जा रही सड़क मरम्मत में कथित अनियमितताएं सामने आने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सख्त कार्रवाई की है. शिकायत मिलने पर सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूरा होने तक भुगतान रोकने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

मामला मुगल रोड स्थित लालूगंज क्षेत्र का है, जहां पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत की जा रही है. स्थानीय सभासद महेश कुमार चौरसिया ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में विभागीय मानकों की अनदेखी की जा रही है. उनका कहना था कि कई स्थानों पर पर्याप्त गिट्टी डाले बिना ही डामर मिश्रित सामग्री बिछा दी गई, जबकि कुछ हिस्सों को अधूरा छोड़ दिया गया.

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई स्थानों पर सड़क मरम्मत में खामियां मिलीं. कहीं केवल डामर मिश्रित सामग्री बिछाई गई थी, कहीं नाममात्र की गिट्टी डाली गई थी और कुछ हिस्सों में कार्य अधूरा पाया गया.अनियमितताएं मिलने पर सहायक अभियंता ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को निर्देश दिए कि जब तक सड़क मरम्मत का कार्य विभागीय मानकों के अनुरूप पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक ठेकेदार का भुगतान न किया जाए.

सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानकों की अनदेखी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

पीडब्ल्यूडी की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग की सख्ती के बाद सड़क मरम्मत का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाता है या नहीं.