Fatehpur News: इश्क से इकरार, फिर मौत का फंदा, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Newzo

• 05:56 PM • 21 Jul 2026

Fatehpur Suspicious Death Case: फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र में 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इश्क से इकरार, फिर मौत का फंदा, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

इश्क से इकरार, फिर मौत का फंदा, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Google CTA

Fatehpur News: बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें...

मृतका के पिता रमेश, निवासी सराय हरपाली थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात, ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने अपनी इच्छा से विनय कुमार से प्रेम विवाह किया था. विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. उनका आरोप है कि आए दिन मारपीट की जाती थी और इसी उत्पीड़न के कारण उनकी बेटी की मौत हुई.

घटना के बाद मृतका अपने पीछे एक वर्ष का मासूम बच्चा छोड़ गई है. इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है. पुलिस के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच जारी है.