Fatehpur Weather Today: फतेहपुर में रिमझिम बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, खेतों में लौटी हरियाली की उम्मीद

Newzo

• 01:09 PM • 17 Jul 2026

Fatehpur Weather Update 17th july 2026: फतेहपुर में रिमझिम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है. कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार राहत मिली. खेतों में नमी लौटने से धान सहित खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अच्छी वर्षा की संभावना जताई है.

फतेहपुर में रिमझिम बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, खेतों में लौटी हरियाली की उम्मीद

फतेहपुर में रिमझिम बारिश बनी किसानों के लिए वरदान, खेतों में लौटी हरियाली की उम्मीद

Google CTA

Fatehpur Weather Update 17th july 2026: जनपद में बदले मौसम ने जहां एक ओर भीषण गर्मी और उमस से आमजन को बड़ी राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह रिमझिम बारिश किसी जीवनदायिनी संजीवनी से कम साबित नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें...

पिछले एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी, तेज उमस और वर्षा के अभाव ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था.  खेतों में खड़ी धान सहित अन्य फसलें सूखने की कगार पर पहुंचने लगी थीं. वहीं हरे चारे का संकट गहराने से पशुपालकों की चिंताएं भी लगातार बढ़ रही थीं. किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे थे.

इसी बीच पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश ने किसानों की उम्मीदों को नई उड़ान दे दी है. खेतों में नमी लौटने लगी है और खरीफ फसलों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है. बारिश से वातावरण भी सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है.

थरियांव स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार आगामी दो दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है.  मौसम विभाग ने अगले लगभग एक सप्ताह तक रुक-रुक कर अच्छी वर्षा होने का अनुमान जताया है. आसमान में घने बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे किसानों को बेहतर वर्षा की उम्मीद है.

यदि मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो जिले की खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा और कृषि कार्यों में भी तेजी आएगी. बारिश की दस्तक ने खेतों के साथ-साथ किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी है.