Anandiben Patel Bareilly Visit Schedule: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को बरेली के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके.
ADVERTISEMENT
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 10:45 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगी और 11:20 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट, बरेली पहुंचेंगी. इसके बाद वह सीधे 11:25 बजे से 12:30 बजे तक दिशा इंटर कॉलेज का निरीक्षण करेंगी. यहां वह शैक्षिक गतिविधियों, संसाधनों और छात्रों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेंगी तथा आवश्यक निर्देश भी दे सकती हैं.
इसके पश्चात राज्यपाल 12:55 बजे से 1:25 बजे तक किला स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह पहुंचेंगी, जहां वह व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी और अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगी. इसके बाद दोपहर 1:40 बजे वह रुहेलखंड यूनिवर्सिटी पहुंचेंगी. विश्वविद्यालय में लंच के बाद वह करीब 3:45 बजे तक रुकेंगी और वहां शैक्षणिक माहौल तथा प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी लेंगी.
शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक राज्यपाल रामगंगा नगर सेक्टर-3 में लखनऊ पब्लिक स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन करेंगी. इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. दौरे के अंत में राज्यपाल शाम 5:20 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी. पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT









