Bareilly Fertilizer Scam: खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग करने वालों पर FIR का आदेश

Bareilly News: बरेली में खाद वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. अब किसानों को जमीन के रकबे के आधार पर ही उर्वरक मिलेगा. कालाबाजारी रोकने हेतु 100 से अधिक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है.

Bareilly News

Newzo

• 04:07 PM • 06 May 2026

follow google news

Bareilly News: बरेली जिले में खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं. किसानों को बिचौलियों और कालाबाजारी से बचाने के उद्देश्य से अब उर्वरकों का वितरण भूमि के रकबे के आधार पर ही सुनिश्चित किया जाएगा. विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी

कृषि विभाग द्वारा जिले के 100 से अधिक खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं. विभाग ने साफ कहा है कि यदि किसी भी दुकान पर अनियमितता पाई गई, तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें और किसानों को सही दर पर खाद उपलब्ध कराएं.

जमीन के अनुसार मिलेगा उर्वरक

जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसानों को उनकी जोत के अनुसार ही खाद और यूरिया दिया जाएगा. इससे अनावश्यक भंडारण और कृत्रिम किल्लत पर रोक लगेगी. साथ ही, वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी और सभी किसानों को समान रूप से लाभ मिल सकेगा.

पर्याप्त स्टॉक का दावा

प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि जिले में खाद और यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. अधिकारियों के अनुसार, किसी प्रकार की कमी नहीं है, बल्कि वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए यह सख्ती बरती जा रही है. शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.  किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.