Bareilly Drug Bust 2026: बरेली में स्मैक तस्कर 362 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bareilly Crime News: बरेली जनपद की मीरगंज पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.

Bareilly crime news

Newzo

04 May 2026 (अपडेटेड: 04 May 2026, 12:16 PM)

follow google news

Bareilly Drug Smuggling Case: बरेली जनपद की मीरगंज पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 362 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस टीम उप-निरीक्षक सूरज पाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मीरगंज फ्लाईओवर के पास एक सिल्वर रंग की मारुति स्विफ्ट कार में एक व्यक्ति स्मैक लेकर खड़ा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर मौके पर घेराबंदी कर दी.

जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसकी पहचान मेहताब पुत्र नवाब, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना फरीदपुर के रूप में हुई है.

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत क्षेत्राधिकारी मीरगंज की मौजूदगी में तलाशी ली. तलाशी के दौरान 362 ग्राम स्मैक बरामद हुई. साथ ही आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया. 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. साथ ही पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.