Bareilly News: बरेली में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प, बारिश से पहले शुरू हुआ सत्यापन अभियान

Bareilly Anganwadi news: बरेली में मानसून से पहले बच्चों की सुरक्षा के लिए जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का सत्यापन अभियान शुरू हुआ है. जिला प्रशासन ने जर्जर भवनों की मरम्मत और खतरनाक इमारतों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश के दौरान किसी भी हादसे को टाला जा सके.

Bareilly Anganwadi Survey

Newzo

• 05:59 PM • 13 May 2026

follow google news

Bareilly Anganwadi news: आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों के सत्यापन और सुधार अभियान को तेज कर दिया है. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य ऐसे भवनों की पहचान करना है जो बारिश के दौरान बच्चों और कार्यकत्रियों के लिए खतरा बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, प्रत्येक ब्लॉक में सीडीपीओ की निगरानी में टीमों द्वारा केंद्रों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान भवनों की दीवारों, छतों और अन्य संरचनाओं की मजबूती की जांच की जा रही है. सत्यापन की रिपोर्ट हर तीसरे दिन विभागीय निदेशालय को भेजी जा रही है, ताकि शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत योग्य पाए जाएंगे, उनका शीघ्र कायाकल्प कराया जाएगा. वहीं, जो भवन अत्यधिक जर्जर हैं और मरम्मत के लायक नहीं हैं, वहां संचालित बच्चों को तुरंत सुरक्षित केंद्रों में स्थानांतरित किया जाएगा. शासन से अनुमति मिलने के बाद ऐसे भवनों को ध्वस्त भी किया जाएगा.

जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.